रुडकी, मार्च 17 -- 84 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी रुड़की में सोमवार को कैडेट सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां बीएसएम महाविद्यालय की एसयूओ सुमन जोशी को महानिदेशक एनसीसी कमेंडेशन कार्ड व बैच देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त सेंटऐंस स्कूल की कैडेट इशिता गुप्ता व आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर की कैडेट अंशिका ढाका को प्रशंसा पत्र देकर कमान अधिकारी कर्नल रामाकृष्णन रमेश द्वारा सम्मानित किया गया। एसयूओ सुमन जोशी उत्तराखंड राज्य की एकमात्र कैडेट है। जिनको महानिदेशक एनसीसी कमेंडेशन कार्ड व बैच से सम्मानित किया गया है। इनके द्वारा विगत वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह व यूथ एक्सचेंज कार्यक्रम किर्गिस्तान हेतु चयनित होकर प्रतिभाग करना वाहिनी के लिए ही नहीं सम्पूर्ण राज्य के लिये गौरवशाली क्षण रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.