जौनपुर, अक्टूबर 8 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ऐतिहासिक श्रीराम लीला समिति ने नगर के गांधी नगर कलक्टरगंज स्थित रामलीला मैदान में बुधवार को पुरस्कार वितरण एवं शिकार लीला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट दुर्गा पूजा पंडाल, दुर्गा पूजा शोभायात्रा, सहयोगियों और लाग को पुरस्कृत किया गया। आदि दुर्गा पूजा समिति प्रथम, मां शारदा नवरात्र दुर्गा पूजा समिति द्वितीय और दो समितियों जय माता दी दुर्गा पूजा समिति और महाकाल दुर्गा पूजा समिति को तीसरा स्थान मिला। भरत मिलाप शोभायात्रा में क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान नवरात्र दुर्गा पूजा समिति एवं नगर दुर्गा पूजा समिति ने प्राप्त किया। जयनाथ का शनि देव पर बना लाग अव्वल रहा। सोनू का मारीच वध पर बना लाग दूसरा और जियालाल का माखन चोर की थीम पर बना लाग तीसरे स्थान पर रहा। स्थान प्राप्त सभी को सम्मानित किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.