कौशाम्बी, जून 12 -- जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अम्बुज कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मण्डल स्तरीय पुरस्कार योजना का क्रियान्वयन किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं में विगत पांच वर्षों में स्थापित एवं निरन्तर कार्यरत कम पूजीं पर अधिक रोजगार देने वाली कम से कम चार उत्कृष्ट ग्रामोद्योगी इकाइयों को उत्साह वर्धन हेतु जनपद एव मण्डल स्तर पर गठित चयन समिति के चयनोपरान्त पुरस्कृत किया जाना है। जिला/मण्डल स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्बंधित कार्यालय से आवेदन प्राप्त कर अपने आवेदन पत्र व कार्यशाला के उत्पाद सहित फोटोग्राफ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय विकास भवन में 19 जून तक जमा कर दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.