गोरखपुर, फरवरी 6 -- गोरखपुर, निज संवाददाता भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से गुरुवार को यांत्रिक कारखाना, गोरखपुर को ग्रीनको रेटिंग के प्रमाणीकरण के लिए प्लेटिनम स्तर का प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान किया। यह प्रतिष्ठित प्रमाण पत्र पर्यावरणीय स्थिरता, संसाधन संरक्षण तथा हरित औद्योगिक विकास के क्षेत्र में कारखाने के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर नरेश कुमार ने ऊर्जा, जल संरक्षण, अपशिष्ट निस्तारण एवं हरित संरचना के क्षेत्र में नवीनीकरण एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया, जिससे यांत्रिक कारखाना गोरखपुर वर्ष 2030 तक कार्बन न्यूट्रल कारखाना बन सके। मुख्य कारखाना प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि गौरवान्वित करती है। उप मुख्य यांत्रिक अभियंता (प्लांट) एचआर खान ने विगत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.