देवघर, अक्टूबर 8 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। मधुपुर प्रखंड अंतर्गत प्रधान संघ के सदस्य मो.मुस्ताक अहमद, मूलरैयत जरियाटांड़ द्वारा प्रधान संघ के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद राय को पूरे प्रखंड में उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए बुके देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुस्ताक अहमद ने कहा कि इनकी अध्यक्षता में हम सभी प्रधान व मूलरैयत प्रखंड में अच्छा कार्य कर रहे हैं। आगे भी इसी तरह कार्य करते रहेंगे, और हमसबों को मार्गदर्शन देते रहें यही हम ईश्वर से कामना करते हैं। मौके पर प्रधान संघ के महासचिव कृष्ण कुमार सिन्हा, सचिव रजबुल अंसारी, अधिवक्ता जितेन्द्र कुमार सहित प्रखंड के अन्य प्रधान मूलरैयत उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.