देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने मंगलवार को उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए पुलिस कर्मियों को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। खुखुंदू थानाध्यक्ष दिनेश मिश्र को विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्प्तारण करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खुखुंदू थाने पर तैनात सिपाही वेद प्रकाश यादव को भी एसपी ने प्रशस्ति पत्र दिया। इनके द्वारा आईजीआरएस से संबंधित सभी संदर्भों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय निस्तारण किया गया। जनवरी 2026 में आईजीआरएस संदर्भ निस्तारण में प्रदेश में देवरिया जनपद को प्रथम रैंक मिला है। इसी तरह महिला सिपाही दीक्षा शुक्ला को भी मिशन शक्ति फेज 5.05 में बेहतर कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.