मऊ, अप्रैल 1 -- मऊ। नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित एक मैरेज हाल में रविवार की शाम को रोटरी क्लब प्राइड के तत्वावधान में रोटरी पुरस्कार समारोह 2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय और डीआईजी आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन और राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच लोगों को डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने अंग वस्त्रम, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति प्रदान करके सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में हनुमत कृपा सेवा समिति के संस्थापक चंद्रशेखर अग्रवाल, कोरोना काल के दौरान निर्बाध ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाले राजीव प्रकाश सिंह, दंत चिकित्सक डॉ. एनके सिंह, समाजसेवी देवप्रकाश राय, दोहरीघाट के मुक्ति धाम के संचालक गुलाब चंद गुप्ता शामिल रहे। कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.