देहरादून, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर की अध्यक्षता में शनिवार को कांवली रोड स्थित नाथ वैडिंग प्वाइंट में हुए आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली साठ महिलाओं को सुषमा स्वराज सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही डॉ. हर्षवन्ती बिष्ट, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री गीता रावत ने महिलाओं को सम्मानित किया। कैंट विधानसभाा भाजपा की ओर से हुए आयोजन में विधायक सविता कपूर ने कहा कि आज जहां महिलाएं खड़ी हैं उनको यहां तक लाने के लिए अनेक साहसी, विदुषी, समाज सुधारक महिलाओं ने कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और महिला उत्थान के लिए कार्य किया। हमारे बीच में सैकड़ों महिलाएं हैं जिनकी जीवटता का उदाहरण दिया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. हर्षवन्ती बिष्ट ने कहा कि मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.