बिजनौर, मार्च 8 -- बिजनौर। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बिजनौर जिले को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बिजनौर की स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) महिलाओं और विदुर ब्रांड को सम्मानित किया। बिजनौर की महिलाओं द्वारा उत्पादित मसाले, जैविक खाद, टेडी बियर, हनी, मिलेट्स उत्पाद और अन्य स्वरोजगार आधारित वस्तुओं ने राज्यभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि बिजनौर की ग्रामीण महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है और 'वोकल फॉर लोकल' को मजबूती दी है। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, एनआरएलएम टीम, जिला प्रशासन और एसएचजी महिलाएं उपस्थित रहीं। यह सम्मान बिजनौर की मेहनतकश महिलाओं की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.