पीलीभीत, दिसम्बर 9 -- दियोरिया कला। उत्कृष्ट कार्यों को लेकर सहायक विकास अधिकारी की तरफ से ग्राम प्रधानों की सूची जारी की गई है। इसमें पहले नंबर पर बडागांव समेत क्षेत्र के पांच गांव और उनके ग्राम प्रधानों के नामों का उल्लेख किया गया है। जारी सूची के मुताबिक बड़ागांव के ग्राम प्रधान सचिन गंगवार, जादौपुर नथा के ग्राम प्रधान संजय कुमार, दियोरिया कला के ग्राम प्रधान अजय सिंह, बेहटी के ग्राम प्रधान नितिन कुमार व ओड़ाझार के ग्राम प्रधान रिटायर पुलिस इंस्पेक्टर नेमचंद्र गंगवार शामिल हैं। दियोरिया क्षेत्र के दो ग्राम प्रधान सचिन गंगवार बड़ागांव व अजय सिंह दियोरिया कला को उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों की सूची में शामिल किए जाने पर लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। ग्राम प्रधान अजय सिंह बेहतरीन शूटर भी हैं। उत्कृष्ट कार्यों के लिए बीसलपुर विध...