प्रयागराज, अप्रैल 13 -- अथर्वन फाउंडेशन का वार्षिक समारोह रविवार को धन्वंतरि हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पौधरोपण अभियान की समीक्षा के साथ ही उत्कृष्ट कार्यों के लिए पर्यावरणविदों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष डॉ. रश्मि भार्गव के स्वागत भाषण, दीप प्रज्ज्वलन और गणेश स्तुति से हुई। फाउंडेशन के अध्यक्ष बृजेश चंद्र मिश्रा ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। सचिव डॉ. कंचन मिश्रा और उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने संस्था की वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. अरुण कांत के निर्देशन में नाटक की प्रस्तुति की गई। वाचन डॉ. उपमा नारायण ने किया। नीलम भूषण, मोहित त्रिपाठी, अर्चना मिश्रा, अल्पना सिंह आदि ने भूमिका निभाई। डॉ. सुमन दुबे ने आत्म-रचित कविता प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद कुमार सिंह, विशिष्ट...