गढ़वा, नवम्बर 11 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती पर मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में मंगलवार को कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मझिआंव प्रखंड के सभी 9 और बरडीहा प्रखंड के 6 पंचायत सचिवालयों में में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त अवसर पर योजनों के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देशानुसार मझिआंव प्रखंड के रामपुर, टरहे, पुरहे, सोनपुरवा, बोदरा, करमडीह, तलसबरिया, मोरबे, खरसोता के अलावा बरडीहा प्रखंड के सुखनदी, आदर, जतरो बंजारी, बरडीहा, सलगा और ओबरा पंचायत सचिवालय में सभी मनरेगा कर्मियों, मुखिया, स्वयं सेवी संगठन की महिलाओं के द्वारा बैनर पोस्टर के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। मौके पर मनरेगा से संबंधित कई नारे लगाए गए। श्रमिकों की शक्ति...