मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- गोल्डन पब्लिक स्कूल में उत्कृष्ट उत्सव का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। इसमें कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्टता का परिचय दिया। प्रदर्शनों और योग्यताओं के आधार पर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंध समिति एवं प्रधानाचार्या ने द्वीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नृत्य, गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कक्षा 1 से 5 तक प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले यशी हंस, अश्विका चौधरी, रवीश मौर्य, दक्षिता मौर्य, वेदिका खोकर आदि छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्रसेन ब...