जमशेदपुर, मई 23 -- जमशेदपुर। गम्हरिया और सीनी स्टेशन के बीच लाइन ब्लॉक के कारण पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस दिन बदलकर टाटानगर नहीं आ रही है। इससे अपडाउन में कोल्हान के सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। रेलवे के अनुसार, उत्कल एक्सप्रेस पुरी से 20, 27 मई व 3, 10, 17, 24 जून तथा ऋषिकेश से 22 मई व 1, 8, 15, 22, 29 जून को कटक, संबलपुर व झारसुगुड़ा होते हुए चलेगी। इधर, दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के टाटानगर नहीं आने पर चक्रधरपुर मंडल ने यात्रियों को बस द्वारा कांड्रा स्टेशन पहुंचाने और जमशेदपुर लाने की व्यवस्था की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.