जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- भुवनेश्वर से राउरकेला तक कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे यात्री निशांत कुमार का लैपटॉप बैग चोरी हो गया। इस मामले में निशांत ने राउरकेला रेल थाना में लिखित शिकायत की है। निशांत ने शिकायत में बताया कि वह ट्रेन नंबर 18477 कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस से राउरकेला तक यात्रा कर रहा था। शनिवार तड़के 3.30 बजे उसकी आंख खुली तब तक बैग मौजूद था पर सुबह 6.30 बजे उसने पाया कि उसका बैग गायब है। उसने तत्काल रेल मदद ऐप पर शिकायत की। निशांत के अनुसार बैग में लैपटॉप, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.