सिमडेगा, मार्च 19 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। उत्कलिए ब्राह्मण सेवा संघ जिला इकाई के द्वारा लाल मोहन उर्फ लल्लू पंडा का आकस्मिक निधन पर उनके आश्रित को पांच हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। बताया गया कि पिछले आठ मार्च को लाल मोहन की मृत्यु हो गई थी। जिसके 12 वीं पर उत्कलिए ब्राह्मण सेवा संघ ने आवास पर जाकर दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर उत्कलिए ब्राह्मण सेवा संघ के जिलाध्यक्ष विद्या बंधु शास्त्री, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर आचार्य, चिंता मनी पति, नागेश्वर होता, संरक्षक केशव चन्द्र पाणिग्राही, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, जयंत मिश्रा, जितेंद्र पंडा, सुरज कुमार बीसी सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...