देवरिया, मार्च 28 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसकी तैयारी को लेकर पार्टी के औरा-चौरी स्थित कार्यालय पर गुरुवार को संगठन की बैठक हुई। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि 28 से 30 मार्च तक गांव चलो अभियान, 01 से 03 अप्रैल तक किसान कल्याणकारी योजनाओं के लिए उत्तरप्रदेश सरकार को धन्यवाद पत्र कार्यक्रम, 06 अप्रैल को सभी बूथों पर भाजपा का स्थापना दिवस कार्यक्रम, 07 से 09 अप्रैल घर-घर सम्पर्क अभियान, 10 से 12 अप्रैल प्रगतिशील कृषकों का सम्मान और 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयंती सभी बूथों पर मनाई जाएगी। कार्यक्रम की सफलता के लिये किसान मोर्चा पदाधिकारियो को जिम्मेदारी दे दी गयी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.