बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के उतरा मंदिर परिसर में गांव की सुख समृद्धि के लिए रविवार को एक दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू हुआ। पूरा गांव हरे कृष्णा हरे कृष्णा, हरे राम हरे राम... के मंत्रोच्चार से गुंजायमान हुआ। इसमें ललन सिंह, श्रीकांत शर्मा, योद्धा चौहान, रूदल कुमार, कोहल मिस्त्री, मनीष कुमार, धर्मवीर पटेल, रॉकी कुमार, कुंदन सिंह, जीतेंद्र प्रसाद व अन्य ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...