पिथौरागढ़, मार्च 20 -- उडियारी में शराब की दुकान खोले जाने की सुगबुगाहट से महिलाएं विरोध में उतर आई हैं। गुरुवार को यहां महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए कहा कि पानी की समस्या को लेकर वह दस साल से संघर्ष कर रहे हैं। सरकारी तंत्र ग्रामीणों को पानी तो नहीं दे सका अब दुकान खोलकर लोगों को शराब पिलाने की तैयारी जरूर कर रहा है। कहा कि शासन-प्रशासन की यह मंशा वह किसी भी सूरत में पूरी नहीं होने देंगे। जरूरत पड़ी तो घरेलू कामकाज छोड़कर आंदोलन भी करेंगी। तहसील मुख्यालय से आठ किमी दूर उडियारी क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र हुई। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। आक्रोशित महिलाओं ने कहा कि उडियारी बैंड में इस वर्ष देशी शराब की दुकान खोलने की तैयारी चल रही है। कहा कि यह क्षेत्र उडियारी, चौकोड़ी के ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.