पिथौरागढ़, मार्च 22 -- उडियारी की महिलाओं ने कहा है कि उन्हें पानी चाहिए शराब नहीं। कहा कि वे पानी की बूंद-बूंद को गर्मी शुरू होते ही तरसने लगते हैं यहां सरकार पानी की जगह शराब की नदी बहाना चाह रही है। इसके हम स्वीकार नहीं करेंगे। तहसील मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर उडियारी बैंड के लोग एक दशक से पानी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। पानी की मांग को वे धरना-प्रदर्शन चक्का जाम तक कर चुके हैं। आंदोलन के दौरान बीते साल कई महिलाओं सहित 60 ग्रामीणों पर विभिन्न धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया गया इसके बाद भी उन्हें पानी नहीं मिला । ग्रामीण महिलाएं अब उडियारी में नई शराब की दुकान खोलने की कवायद के विरोध में संषर्घ कर रही हैं। महिलाओं ने कहा है कि उडियारी में शराब की दुकान का आवंटन रद्द नहीं होता है तो रविवार से आन्दोलन तेज कर दिया जाएगा। कहा कि इसके लिए व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.