देबब्रत मोहंती, मई 3 -- उड़ीसा के कटक शहर में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यह हादसा तब हुआ जब काठजोड़ी नदी पर बन रहे एक पुल की निर्माण साइट पर भारी कंक्रीट स्लैब अचानक गिर पड़ी। इस हादसे में कम-से-कम तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक साइट इंजीनियर भी शामिल है। वहीं दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा शहर के खान नगर इलाके में उस वक्त हुआ जब एक प्रीफैब्रिकेटेड स्लैब को क्रेन की मदद से उठाया जा रहा था। तभी अचानक वह स्लैब नीचे गिर पड़ा। कटक के पुलिस उपायुक्त खिलारी ऋषिकेश ज्ञानदेव ने बताया, "घटना में पांच लोग घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन मजदूरों को मृत घोषित कर दिया गया। एक क्रेन चालक को भी चोटें आई हैं।" पुलिस ने मृतकों की पहचान शिबा शंकर पटनायक, सुभाष चंद्र भक्त और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.