जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर। उड़िया समाज की महिलाओं ने बुधवार को टेल्को स्थित हाई स्काई वेंकट हॉल में पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ रजो पर्व मनाया। कार्यक्रम की आयोजनकर्ता सुजाता विस्वाल ने उपस्थित महिलाओं को इस पर्व के महत्व और परंपराओं से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि रजो पर्व मुख्य रूप से खेती-किसानी पर आधारित समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह पर्व मानसून आगमन से पहले मनाया जाता है और इसके उपरांत खेती की शुरुआत होती है। पर्व का मूल उद्देश्य प्रकृति और धरती माता की आराधना करना तथा उनके संरक्षण का संदेश देना है। रजो पर्व के दौरान कम से कम तीन दिन तक पेड़ नहीं काटे जाते और पृथ्वी को किसी भी तरह की क्षति पहुँचाने वाले कार्य वर्जित माने जाते हैं।कार्यक्रम में पारंपरिक पीठा और अन्य व्यंजनों की शानदार व्यवस्था की गई थी। साथ ही महिलाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.