बक्सर, मई 12 -- उड़ियानगंज से अकालुपुर गांव को जोड़ने वाली सड़क गड्ढे में हुई तब्दील लगभग 02 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनवाने की नहीं हो रही पहल फोटो संख्या- कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। डुमरांव प्रखंड के उड़ियानगंज से अकालुपुर गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जीर्ण-शीर्ष आवस्था में पहुंच गई है। इसकी हालत देखने से बिलकुल प्रतीत नहीं हो रहा कि गड्ढे में सड़क है या सड़क में गड्ढा। खासकर, बरसात में यह जल-जमाव व कीचड़ से पूरी तरह सन जाती है। हैरानी की बात यह है कि एक अनुमंडल मुख्यालय के साथ क्षेत्र के 01 दर्जन गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क का विभाग सुधि लेना मुनासिब नहीं समझ रहा है। अगर, समय रहते इसकी मरम्मति नहीं करवायी गई तो किसी दिन इसपर बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क निर्माण के क्षेत्र में बेहतर कार्य होने के बावजूद प्रखंड क्षेत्र की कई ऐसी सड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.