हापुड़, फरवरी 23 -- उड़ान युवा फाउंडेशन द्वारा प्रथम सेवा अभियान का सफल आयोजन किया। इस अभियान का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताकर उन्हें सम्मान, अपनापन और खुशियां प्रदान करना था। संस्था के सदस्यों ने दोयमी स्थित वृद्धाश्रम में जाकर बुज़ुर्गों के साथ संवाद किया। उनका हालचाल जाना तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से वातावरण को आनंदमय बनाया। कार्यक्रम में तंबोला एवं अन्य हल्के-फुल्के खेलों का आयोजन किया गया, जिससे बुज़ुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली। इसके साथ ही चाय और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई, जिससे सभी ने मिलकर आत्मीय वातावरण में समय व्यतीत किया। इन सभी युवाओं ने मिलकर यह संदेश दिया कि यदि युवा वर्ग अपनी ऊर्जा और संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करे, तो समाज में वास्तविक परिवर्तन लाया जा सकता है। इस सफल आयो...