मथुरा, दिसम्बर 1 -- ईशान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट फरह में भव्य उड़ान प्रतियोगिता-2025 हुई। इसमें खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन हुआ। यहां आगरा-मथुरा के विभिन्न विद्यालयों से करीब दो हजार विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन संजय अग्रवाल तथा मैनेजिंग ट्रस्टी मंजरी अग्रवाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, क्विज़, वॉलीबॉल, गायन, नृत्य, स्केचिंग, लेखन आदि स्पर्धाएं कराई। एथलेटिक्स के पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में ओमप्रकाश इंटर कॉलेज के राम प्रथम रहे। प्रेमवती इंटर कॉलेज के प्रवीन द्वितीय एवं ओमप्रकाश इंटर कॉलेज के अजय तृतीय रहे। महिला में केआरएसडी पब्लिक स्कूल की अर्चना राजपूत प्रथम, प्रधान पब्लिक स्कूल की भूमि द्वितीय एवं रेनू तृतीय रहीं। महिला 200 मीटर दौड़ में प्रधान पब...