शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। आज उड़ान एक उम्मीद संस्था ने सर्विक्स कैंसर के जागरूकता अभियान के तीसरे चरण में गुरुनानक पाठशाला में छात्राओं एवं महिला अध्यापिका को जागरूक किया। निपुण नर्सिंग होम की वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. पुनीता अग्रवाल ने सर्विक्स कैंसर से बचाव एवं टीकाकरण की जानकारी दी। संस्था की अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने बताया कि, उनकी संस्था पिछले एक माह से जागरूकता कार्यक्रम कर रही है, जिसमें आर्य कन्या इंटर कॉलेज, आर्य महिला इंटर कॉलेज में जागरूकता कर चुकी हैं। सर्विक्स कैंसर की जागरूकता के अतिरिक्त संस्था ने गुरुनानक पाठशाला की बच्चियाें में अम्बिका एवं काव्या जिन्होंने इसी वर्ष हाईस्कूल में बहुत अच्छे अंक हासिल किए है। उन्हें संस्था ने गोद लिया एवम उनकी आगे की पढ़ाई का खर्चा उठाने का बीड़ा उठाया है। गुरुनानक स्कूल की प्रधान...