शाहजहांपुर, मार्च 23 -- कल उड़ान एक उम्मीद संस्था द्वारा भावलखेड़ा सामुदायिक केंद्र में टीबी रोगियों को गोद लिए हुए दस मरीजों को एक एक पोषण पोटली दी। संस्था ने पिछले दो माह से इन मरीजों को पोषण पोटली देना शुरू किया था। भावलखेड़ा के एमओआईसी डॉ. राजीव भारती ने बताया की टीबी के मरीजों को दवा तो सरकारी रूप से निशुल्क प्राप्त हो जाती है, पर पोषण तत्व नहीं मिल पाते। जिसके चलते मरीज जल्दी ठीक नहीं हो पाते। पोषण पोटली पाकर काफ़ी खुश लग रहे थे। पोषण पोटली में मूंग, चना, बाजरा, गुड़, मूंगफली, प्रोटीन पाउडर आदि दिए गए। अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने रोगियों को समय से दवा लेने को और खाने- पीने का ध्यान देने को कहा। इस अवसर पर टीबी कॉर्डिनेटर आज़ाद के अतिरिक्त संस्था की मीडिया प्रभारी रश्मि गुप्ता उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.