चंदौली, दिसम्बर 23 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सकलडीहा सहित कुल पांच महाविद्यालयों में बीते 16 दिसम्बर से एलएलबी की परीक्षा शुरू है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा में उड़ाका दल टीम का गठन किया गया है। जिसमें सकलडीहा पीजी कॉलेज के प्रोफेसर विजेंदर सिंह, डॉ. संदीप जायसवाल एवं डॉ. नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम जांच पड़ताल कर रही है। जिसमें पांच नकलचियों को अनुचित संशाधन का प्रयोग करने पर रिस्टीकेट कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचारू पूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिये उड़ाका दल की टीम लगातार जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर गहन निरीक्षण में जुटी हैं। अन्य परीक्षाओं के साथ-साथ 16 दिसम्बर से विश्वविद्यालय की एलएलबी की परीक्षाएं भी शुरू हो गई है जिसके लिए जनपद में कुल पांच परीक्...