मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन शनिवार को कई केन्द्रों पर बिहार बोर्ड की उड़नदस्ता टीम पहुंची। जांच के दौरान कई केन्द्रों पर वीक्षक अनुपस्थित मिले। उड़नदस्ता टीम ने अनुपस्थित वीक्षकों पर कार्रवाई का आदेश दिया है। केन्द्राधीक्षकों ने ऐसे वीक्षकों की सूची डीईओ कार्यालय को भेज दी है और वीक्षकों से 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। ये वीक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उड़नदस्ता टीम दूसरी पाली में पहुंची थी। खादी भंडार स्थित केन्द्र संख्या 5139 पर चार वीक्षक गायब मिले। पक्की सराय स्थित केन्द्र पर भी छह वीक्षक नहीं थे। शनिवार को साइंस की परीक्षा थी, जिसमें 850 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों के साथ-साथ वीक्षक भी देर से पहुंचे। इन्हें प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.