मुंगेर, अप्रैल 17 -- मुंगेर,नगर संवाददाता। बुधवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के महिला अध्यक्ष आशा चंद्रा के निजी आवास पर संगठन के महिला मंडली ने केक काटकर यादव दिवस मनाया। इस अवसर पर एक दूसरे को केक खिलाते हुए यादव दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यादव दिवस पर अखिल भारतीय यादव महासभा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए यादव समाज की शिक्षा, एकजुटता तथा समग्र विकास पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। इस मौके पर अखिल भारतीय यादव महासभा के महिला अध्यक्ष आशा चंद्रा ने कहा कि उठो यादवो अब जागना होगा, अपने हक की लड़ाई लड़नी होगा। उन्होंने कहा कि यादव समाज के संगठन का मुख्य उदेश्य केवल एकता का प्रदर्शन नहीं बल्कि सामाजिक, शैक्षणिक, अर्थिक बनाने व सशक्त करना है। आगे उन्होंने कहा जब हम संगठित होते हैं तो हमारी आवाज बुलंद होती है और ह...