आगरा, नवम्बर 1 -- कार्तिक माह की एकादशी को देवोत्थान पर्व मनाया जाता है। शनिवार को शहर से लेकर कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्र में देवोत्थान पर्व पंरपरागत रूप से मनाया गया। घर-घर उठो देव, बैठो देव, पांवरियां चटकाव देव, क्वारों के ब्याह करो, ब्याहों के गौने के साथ देवताओं को जगाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर बायना मंशा और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। देवोत्थान पर्व को लेकर लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा था। घरों में भगवान को जगाया गया। घर के आंगन में चौक काढ़ एवं रंगोली बनाकर गन्ने की चौकी बनाई गई। ऋतु की सब्जियों के साथ भगवान विष्णु और महालक्ष्मी व अन्य देवी देवताओं की पूजा की गई। सुबह से ही बाजारों में गन्ना, सिंघाड़े और शकरकंद खरीदने के लिए सब्जी मंडी नदरई गेट, सहावर गेट एवं बजारों में स्थाई दुकानें सजी। महिलाओं ने उपवास रखा। पूजा अर्चना के बाद ...