हाथरस, नवम्बर 3 -- हाथरस। देव प्रबोधिनी एकादशी के मौके पर शनिवार को घर-घर देवोत्थान के लिए पूजा-अर्चना कर देवताओं को शयन से उठाया गया। लोगों ने भगवान विष्णु का उपवास रखकर सुख-समृद्धि और धन धान्य की कामना की गई। घर-घर रंगोली सजाई गई। गेरू और खड़िया के घोल से घर, आंगन और दहलीज पर देवों की आकृतियां बनाई गईं। इससे पहले दिनभर बाजारों में खरीदारी का दौर चलता रहा। गन्ना, फल और सब्जियों की खूब बिक्री हुई। रविवार को जिलेभर में शादियों की धूम रही। बैंडबाजा बरात के चलते शहर की सड़कों पर देर रात तक जाम रहा। इस कारण लोगों को दूरी तय करने में मुशिकलों का सामना करना पड़ा। देवों को जगाने से पहले गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद आदि का भोग लगाया गया। इन्हें प्रसाद के रूप में ग्रहण किया गया। उपवास रखकर भगवान विष्णु से भक्तों ने संतति, सुख संपदा, सर्वकामना सिद्धि की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.