बरेली, जुलाई 6 -- रविवार को 10 मुहर्रम यानी यौमे आशूरा पर शहर और देहात में ताजिये के जुलूस उठना शुरू हो गए। कर्बला में ताजिये दफन किए जाएंगे। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जुलूसों में या हुसैन की सदाएं बुलंद की। मुस्लिम बहुल्य इलाके में रविवार को 12 बजे के बाद तालिये निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। सुन्नी समुदाय के अकीदतमंदों ने मलीदे और शर्बत की फातिहा कर ताजिये निकाले। या हुसैन की सदाएं बुलंद की। शहर से खानकाहे नियाजिया और सुभाषनगर से चुम्मन बी के इमामबाड़े से जुलूस निकाला। ताजिये की जियारत के लिए भीड़ रही। बच्चे खासे उत्साहित दिखे। इलाके में चहल पहल रही। उधर, शिया समुदाय के अजादारों के हाथों में ताजिया। मातम करते हुए सदाओं में या हुसैन, या हुसैन के नारे लगाते हुए बढ़ते गए। हुसैन के चाहने वालों का हुजूम सड़कों पर नजर आना शुरू हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.