पलामू, मार्च 19 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के पैक्स/लैम्पस से धान उठाव नहीं होने के कारण संचालक परेशान हैं। किसानों से धान की खरीददारी भी पिछले दो माह से नहीं की जा रही है। करीब दो माह से पैक्स के गोदाम धान से भरे हुए हैं। पलामू के पैक्सों में 98727.61 उठाव करने के लिए पड़े हुए हैं। मिलर धान उठाव में सुस्ती बरत रहे हैं। पैक्स के गोदामों में धान रखने की जगह नहीं होने के कारण किसानों से धान की खरीददारी नहीं की जा रही है। जिले में चालू खरीफ वर्ष 2024-25 में दो लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य है। 2677 किसानों से अब तक 167291.3 क्विंटल धान की खरीददारी की गई है। मिलर ने अब तक मात्र 68563.42 क्विंटल धान का उठाव किया है। जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति कुस्कू ने बताया कि जिले में दो राइस मिल का चयन किया गया है। परंतु उठाव नहीं होने के का...