अमरोहा, फरवरी 4 -- उझारी, संवाददाता। पेपर देकर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक में स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उझारी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर के चलते चिकित्सक ने दोनों भाइयों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार उझारी के मोहल्ला रहमानी चौक निवासी अबरार के बेटे जैद व बिलाल मंगलवार को हसनपुर के एक कॉलेज में बीए के पेपर देकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हसनपुर संभल मार्ग उझारी के मोहल्ला सलीम नगर में पहुंची। तभी सामने उझारी की ओर से आ रही स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक व कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए । वहीं दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायल भाइयों को उझारी के निजी अस्पताल म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.