अमरोहा, अक्टूबर 28 -- उझारी। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन व पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांठ विधायक कमाल अख्तर के पिता कामरेड नफीसउद्दीन का सोमवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबी बीमारी के बीच दिल्ली के अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी पर कस्बे में शोक व्याप्त हो गया। राजनीतिक, सामाजिक समेत अन्य लोग शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे। कामरेड नफीसउद्दीन का जन्म 20 अक्तूबर 1933 को उझारी के मोहल्ला मेन बाजार में हुआ था। उन्होंने 17 वर्ष की उम्र में राजनीति शुरू की थी। साल 1955 में राम मनोहर लोहिया, राज नारायण आदि नेताओं के साथ वह जुड़े। साल 1956 में वह मुंबई गए और फिल्मों में भी काम किया। साल 1962 में उनकी शादी मेहजबीन नफीस से हुई। शादी के बाद वह मुंबई छोड़कर वापस उझारी आ गए। साल 1967 में उझारी ग्राम पंचायत का चुनाव...