बदायूं, अक्टूबर 17 -- बदायूं-मथुरा हाईवे पर मंडी समिति परिसर से लेकर गेट पर एक बार फिर से जाम लग गया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जाम के कारण पुलिस और किसानों में भी नोकझोंक होती है। एक किसान ने पुलिस पर पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। जिससे मंडी समिति गेट पर किसानों ने हंगामा काट दिया। लोगों ने नाराज किसानों को समझाबुझाकर शांत कराया। गुरुवार की सुबह नगर की मंडी समिति परिसर से लेकर गेट पर बरेली मथुरा हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से जाम लग गया। जिसमें यात्री बसों से लेकर स्कूल बसें भी फंस गई। कुछ वाहनों को मुजरिया होते हुए कछला के लिए रवाना किया। मंडी गेट पर भीड़ में ट्रैक्टर ट्राली से धान लेकर आये किसान शोभित सिंह का आरोप है कि मंडी गेट के सामने उनका ट्रैक्टर ट्रॉली भीड़ में फंस गया। इसी बीच वहां पहुंचे पुलिस वालों ने उनकी प...