बदायूं, मई 22 -- बदायूं में बुधवार रात तेज आंधी के बीच उझानी के कुड़ानरसिंहपुर गांव स्थित मैंथा ऑयल फैक्ट्री में भयावह आग लग गई। फैक्ट्री में आग की लपटें व धुएं का गुबार छा गया। फैक्ट्री के भीतर रखे वायलरों में लगातार हो रहे धमाकों की आवाजों ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दौरान प्रशासन ने एहतियातन गांव को खाली करा लिया है। 100 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। घबराए ग्रामीण जान बचाने को घर छोड़कर खेतों की ओर भाग गए। चर्चा है कि फैक्ट्री में कई मजूदर फंसे हो सकते हैं लेकिन प्रशासन ने किसी भी मजदूर के फंसे होने से इंकार किया है। आग बुझाने के लिए बदायूं के अलावा बरेली से फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को बुलाया गया है। देर रात तक आग की विकरालता बनी रही और दमकल की कई गाड़ियां घंटों मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सकीं। देर रात 1:3...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.