बदायूं, सितम्बर 10 -- उझानी नगर में जैन समाज के दस लक्षण पर्व के अवसर पर भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकल गई। दसों दिवस में बच्चों के बहुत मनमोहक नृत्य, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नमोकार मंत्र प्रतियोगिता आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। रथ यात्रा के अवसर पर श्रीजी को रथ पर लेकर बैठने का सौभाग्य सौधर्म इंद्र के रूप में दीपक जैन, कुबेर इंद्र की बोली का सौभाग्य शशांक जैन एवं रथ सारथी की बोली तुषार जैन, संजीव जैन, अजय जैन को प्राप्त हुई। भगवान के सेवक इंद्र अयांश, आर्जव, परिणय, सम्यक आदि रहे। जगह-जगह रथ यात्रा मार्ग में जलपान वितरित हुआ। बैंड, नगाड़ों के साथ रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथयात्रा में नगर चेयरमैन पूनम अग्रवाल, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, नगर अध्यक्ष भाजपा सचिन अग्रवाल, विवेक उपाध्याय सहित बहुत से गणमान्य व्यक्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.