बागपत, अक्टूबर 6 -- उज्ज्वल गौत्रीय गांव के लोगों ने सोमवार को दीपावली पर्व से पहले गोवर्धन पूजा कर पूर्वजो द्वारा गंगा मैया को दिए वचन को निभाया। सिरसलगढ़, मवीकलां, मवीखुर्द, हजूराबाद गढ़ी, बुढ़सैनी, मतानतनगर, नन्दपुरा आदि गांव के उज्जवल गोत्र के ग्रामीण गोवर्धन पूजन दीपावली से ठीक 15 दिन पहले करते हैं। मवीकलां के ड़ा. कुलदीप उज्ज्वल, सुरेंद्र सिंह प्रधान, सिरसलगढ़ के जितेंद्र उज्ज्वल आदि ने बताया कि सैकड़ो वर्ष पूर्व उनके पूर्वज खेत जोतने के लिए गंगा पार बैल खरीदने गए थे। जब बैल खरीदकर वापस गंगा के किनारे पर पहुंचे तो गंगा का पानी भारी उफान पर था। तब सभी ने एक साथ मिलकर गंगा मैय्या से रास्ता दिए जाने की प्रार्थना की और उसी समय गंगा मैय्या को वचन दिया कि यदि गंगा पार करने के लिए रास्ता दिया तो वे गोवर्धन पूजा दीपावली से 15 दिन पहले करेंगे। वचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.