कुशीनगर, मार्च 12 -- कुशीनगर। जिले के उज्ज्वला योजना के कुल 1 लाख 64 हजार 802 लाभार्थियों ने माह अक्टूबर से दिसम्बर तक दीपावली त्योहार पर गैस भराया था। इन लाभार्थियों ने एक रसोई गैस सिलेण्डर भरवाया था। उनके खाते में बुधवार को योजना का धन भेजा जायेगा। इसके पूर्व कलक्ट्रेट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाईव प्रसारण दिखाया जायोगा। इसके बाद उनके द्वारा बटन दबाकर योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों के खाते में धन चला जायेगा। इसकी जानकारी देते हुये जिलापूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में आधिकारी, जनप्रतिनिधि व लाभार्थी शामिल रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.