उज्जैन, जनवरी 21 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जिले में तपोभूमि देवास बायपास के पास शिप्रा नदी में युवक ओर युवती की लाश मिली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची है और शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले में पुलिस आसपास के लोगो से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक-युवती खाचरोद तहसील के गांव चांपाखेड़ा से घर से भाग गए थे। मृतक युवक की पहचान अर्जुन बोडाना, उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है, जबकि लड़की का नाम डोली बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोनों के शव शिप्रा ब्रिज फोर लेन से कूदने की आशंका के जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों कुछ दिन पहले घर से फरार हुए थे, सूचना मिलने पर पुलिस मौके ...