उज्जैन, फरवरी 25 -- उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सड़क चौड़ीकरण से लेकर शिप्रा नदी के घाटों के विस्तार तक काम युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में बुधवार अलसुबह नगर निगम का बुलडोजर सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध निर्माणों पर चला। इस दौरान कई अवैध निर्माण ढहा दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार, सिंहस्थ 2016 के बाद बने पक्के निर्माणों को चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई शुरू की गई है। निगम प्रशासन पहले ही संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी कर चुका था। तय समय सीमा के बाद भी निर्माण नहीं हटाए जाने पर बुधवार सुबह कार्रवाई अमल में लाई गई।नृसिंह घाट से लालपुल ब्रिज तक कार्रवाई नगर निगम के जोन क्रमांक 3 में नृसिंह घाट से लालपुल ब्रिज मार्ग तक अवैध निर्माणों को हटाया जा रहा है। कार्रवाई की जद में आश्रम और धर्मशालाएं भी आई हैं। ...