उज्जैन, फरवरी 7 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में जमकर बुलडोजर कार्रवाई हुई। शनिवार सुबह प्रशासन ने 150 साल पुरानी पांच पीर वाली गैब शाह बाबा की दरगाह और मजार के आसपास बने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की। आगर रोड स्थित नजरअली मिल कंपाउंड परिसर में हुई इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीन थानों की पुलिस और करीब 50 जवान मौके पर तैनात रहे। नगर निगम की टीम जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ सुबह करीब 8:30 बजे मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।कहां-कहां हुआ बुलडोजर ऐक्शन उज्जैन नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक मजार के आसपास बने शेड, बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माण को अवैध मानते हुए पहले कई बार नोटिस जारी किए गए थे। तय समय-सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाने पर निगम ने सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई की। इस दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.