उज्जैन, फरवरी 19 -- उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लिया है। अब बाबा महाकाल की संध्या आरती और शयन आरती के लिए केवल ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह नई व्यवस्था गुरुवार से प्रभावी हो गई है। मंदिर समिति के अनुसार दोनों आरतियों के लिए प्रति श्रद्धालु 250 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी। खास बात यह है कि अब किसी भी प्रकार की वीआईपी ऑफलाइन बुकिंग नहीं होगी। दोनों आरती के लिए प्रवेश केवल गेट नंबर 1 से ही दिया जाएगा।ऐसे होगी बुकिंग शाम 6 बजे होने वाली संध्या आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। वहीं रात 10 बजे होने वाली शयन आरती के लिए बुकिंग शाम 4 बजे से प्रारंभ की जाएगी। श्रद्धालु मंदिर की अधिक...