तराना, जनवरी 22 -- मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले की तराना तहसील में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। मारपीट की खबर फैलते ही हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आए और तराना थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने शहर में तोड़फोड़ करते हुए कई दुकानों में आग भी लगा दी। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत उस समय हुई, जब एक पक्ष के लोगों ने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के एक प्रचारक और उसके एक साथी के साथ मारपीट कर दी। इस घटना में दोनों घायल हो गए। घायलों को पहले तराना अस्पताल में प्राथमिक इलाज दिया गया। इसके बाद उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया गया। तराना में पुलिस बल ओर उज्जैन से अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया।कार्रवाई की मांग को लेकर लोग करने लगे तोड़फोड़ प्राप्त जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.