कोडरमा, अक्टूबर 1 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। दुर्गा पूजा की सप्तमी के अवसर पर उज्जीवन बैंक शाखा ने कोडरमा रेलवे स्टेशन पर 'प्यार बांटते चलो कार्यक्रम के तहत लगभग 150 जरूरतमंदों को दोपहर का भोजन कराया। इस अवसर पर पूड़ी, सब्जी, बुंदिया और प्रसाद वितरित किया गया। समिति के मदुसूदन दारुका ने कहा कि ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों के बीच भोजन कराने से अद्वितीय सुकून मिलता है। शाखा प्रबंधक पियूष पुष्कर ने बताया कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम उज्जीवन बैंक की प्राथमिकता हैं और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। इस कार्यक्रम में बिट्टू कुमार, शिवांगी बड़गवे, विनय कुमार, सूरज कुमार, विशाल कुमार, राजेश कुमार, उदय कुमार, रंजीत कुमार सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे। सप्तमी पर जरूरतमंदों के चेहरे पर प्रसन्नता और संतोष की झलक साफ देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.