गढ़वा, मार्च 25 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय में मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के कनेक्शन के संचालन के लिए एसओपी के तहत जिला स्तरीय उज्ज्वला समिति की बैठक की गई। बैठक में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के नोडल ऑफिसर दिलीप कुमार कौशिक ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के परिपत्र के अनुसार पीएमयूवाई कनेक्शनों से निपटने के तौर-तरीकों को समझाया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत जो लाभुक गैस कनेक्शन के बाद अभी तक कोई रिफिल नहीं लिए है, उन्हें 15 दिनों के अंदर गैस वितरक के यहां ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। उसके लिए सभी ऐसे लाभुकों को ऑयल मार्केटिंग कंपनी की ओर से अपने-अपने लाभुकों को नोटिस भेजे जायेंगे। लाभुकों द्वारा ई-केवाईसी नहीं किए जाने पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.