समस्तीपुर, अगस्त 21 -- बिथान। प्रखंड क्षेत्र के उजान पंचायत भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बिथान अंचल परिषद का 13 वां अंचल सम्मेलन हुआ। अध्यक्षता प्रभाकर पूर्वे ने व संचालन विद्यासागर पटेल ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राज्य परिषद सदस्य प्रयाग चंद्र मुखिया ने राज्य एवं केंद्र सरकार की विफलताओं पर विस्तार से चर्चा की। अंचल सचिव राजेश साहू ने प्रखंड की विधि व्यवस्था एवं आगे की आंदोलन पर चर्चा की साथ ही दर्जनों ग्रामीण सड़कों की जर्जर स्थिति को सुधारने की मांग की। अंचल कमेटी के गठन में सर्वसम्मति से अंचल सचिव राजेश साहू एवं उपसचिव अजय कुमार अंजान को बनाया गया। मौके पर बिहार राज्य क्षेत्र खेत मजदूर के सदस्य मो.शाहिद अंसारी, खगड़िया के जिला मंत्री पुनीत मुखिया, खेत मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद, अजय कुमार अंजान, राम उदगार मुखिया, दिलीप र...