हरदोई, फरवरी 19 -- कछौना। निकाय के जिले से एमएलसी अशोक अग्रवाल ने प्रसिद्ध सकाहा शिव मन्दिर के जर्जर मार्ग का मुद्दा विधान परिषद में उठाया है। नियम 110 तहत के तहत सदन को सूचित करते हुए इस इस मार्ग पर सीसी रोड अथवा मरम्मत कराने की मांग उठाई है। प्रदेश के उच्च सदन में चर्चा के दौरान एमएलसी अशोक अग्रवाल ने हरदोई शाहजहां पुर मार्ग पर पड़ने वाले प्रसिद्द सकाहा शिव मंदिर तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग की जर्जर हालत का जिक्र किया है। सदन में मांग रखते हुए एमएलसी श्री अग्रवाल ने बताया संस्कृत विद्यालय व पौराणिक शिव मंदिर तक जाने वाले श्रद्धालुओं व ग्रामीणों समेत स्कूली छात्रों, मरीजों को इस जर्जर मार्ग से होकर अवागमन में घोर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर सीसी रोड का निर्माण अथवा मरम्मत कार्य कराया जाना व्यापक जन हित में नितांत आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.